Raksha Bandhan Muhurat 2021 Panchang आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज 22 अगस्त 2021 दिन रविवार है। Raksha bandhan Muhurat आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला शोभन योग और दूसरा धनिष्ठा नक्षत्र। आज राखी का पर्व भद्रा रहित है।
Raksha Bandhan Muhurat 2021 Panchang:
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 22 अगस्त 2021 और दिन रविवार है। आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं और उनसे रक्षा का वचन ले रही हैं। साथ ही भाइयों के दीर्घ और सुखी जीवन की कामना भी कर रही हैं। आज दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला शोभन योग जो सुबह साढ़े दस बजे तक है और दूसरा धनिष्ठा नक्षत्र, जो आज शाम 07:40 बजे तक है। आज राखी का पर्व भद्रा रहित है। आज के पंचांग में राखी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
Source : Jagran